छत्तीसगढ़ के किसानों को चालू खरीफ के मौसम में धान सहित विभिन्न फसलों की खेती के लिए अब तक लगभग साढ़े ग्यारह सौ करोड़ रूपए राशि का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है।
रायपुर,18 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के किसानों को चालू खरीफ के मौसम में धान सहित विभिन्न फसलों की खेती के लिए अब तक लगभग साढ़े ग्यारह सौ करोड़ रूपए राशि का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख
सहकारी समितियों के माध्यम से राज्य के किसान सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में ले रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा चालू खरीफ वर्ष में किसानों को एक हजार पांच सौ करोड़ रूपए ऋण बांटने का लक्ष्य है। लक्ष्य के विरूध्द
कल सत्रह सितम्बर तक किसानों को एक हजार एक सौ पैतालीस करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया गया है।
प्रदेश के किसानों को यह ऋण साठ प्रतिशत नगद और चालीस प्रतिश वस्तु (खाद-बीज) आदि के रूप में किसान क्रेडिट कार्डों
पर दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले के किसानों ने सर्वाधिक 250 करोड़ 85 लाख रूपए का ऋण लिए है। दूसरे क्रम पर रायपुर जिले के किसानों ने 219 करोड़ 95 लाख रूपए और तीसरे क्रम पर राजनांदगांव जिले के किसानों ने 106 करोड़ 70 लाख रूपए का ऋण लिए हैं।
इसी प्रकार महासमुंद जिले के किसानों ने 76 करोड़ 21 लाख रूपए, धमतरी जिले के किसानों ने 56 करोड़ 15 लाख रूपए,
कबीरधाम (कवर्धा) जिले के किसानों ने 88 करोड़ 79 लाख रूपए, बस्तर जिले के किसानों ने 45 करोड़ 68 लाख रूपए ैं।
नारायणपुर जिले के किसानों ने एक करोड़ 53 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के किसानों ने 27 करोड़ 19 लाख रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के किसानों ने एक करोड़ 75 लाख रूपए, बीजापुर जिले के किसानों ने तीन करोड़ 56 लाख रूपए का ऋण लिए हैं।
बिलासपुर जिले के किसानों ने 101 करोड़ 32 लाख रूपए, जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों ने 84 करोड़ 79 लाख रूपए,
कोरबा जिले के किसानों ने 12 करोड़ 68 लाख रूपए, रायगढ़ जिले के किसानों ने 22 करोड़ 55 लाख रूपए, जशपुर जिले के किसानों ने दो करोड़ 48 लाख रूपए ैं।
सरगुजा जिले के किसानों ने 36 करोड 48 लाख रूपए और कोरिया जिले के किसानों ने पांच करोड़ 93 लाख रूपए नगद और वस्तु के रूप में खेती के लिए ऋण लिए हैं।
36गढ़ डाट इन