राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर), दुर्ग और बिलासपुर जिले में तीन एनीकटों के लिए छह करोड़ 71 लाख से अधिक राशि मंजूर की गयी है।
रायपुर,11 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर), दुर्ग और बिलासपुर जिले में तीन एनीकटों के लिए छह करोड़ 71 लाख से अधिक राशि मंजूर की गयी है।
इनके निर्माण से निस्तार, भू-जल संवर्धन और किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
जल संसाधन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बस्तर (जगदलपुर) जिले के बकावंड विकासखण्ड में मारकंडी नदी पर डिमरापाल एनीकट सह काजवे निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ 69 लाख रूपए और बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड में डोंगा नाला पर बेलगहना एनीकट के लिए एक करोड़ 63 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन दोनों योजनाओं की मंजूरी भारत सरकार के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (ए.आई.बी.पी.) के तहत स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने की शर्त पर दी गई है।
इनके अलावा निस्तार, भू-जल संवर्धन और कृषि कार्यों के उदे्श्य से दुर्ग जिले के साजा विकासखण्ड में सुरही नदी पर
रामघाट एनीकट के लिए लगभग दो करोड़ 39 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।
जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एनीकटों का निर्माण स्वीकृत राशि के अन्तर्गत ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इनके निर्माण में लागत वृध्दि स्वीकार नहीं होगी।
36गढ़ डाट इन