छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित कलेक्टोरट में भू-अभिलेख कार्यालय और महिला एवं बाल विकास कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
रायपुर,23 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर
स्थित कलेक्टोरट में भू-अभिलेख कार्यालय और महिला एवं बाल विकास कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री आज सवेरे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा रवाना होकर जगदलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ली।
डॉ. सिंह ने बैठक के दौरान कलेक्टोरेट की भू-अभिलेख शाखा और महिला एवं बाल विकास शाखा में अचानक पहुंच कर वहां
कर्मचारियों से कार्यालयीन गतिविधियों और अभिलेखों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के इन दिनों कार्यालयों में अचानक पहुंचने पर सभी अधिकारी-कर्मचारी चकित रह गए। इसके साथ ही कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं में भी हलचल मच गयी।
36गढ़ डाट इन