आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं तथा बच्चों को दी जा रही
सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क सायकल वितरित की जा रही है।
रायपुर 23, सितम्बर(36गढ़ डाट इन) आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं तथा बच्चों को दी जा रही
सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क सायकल वितरित की जा रही है।
अब तक 34 हजार 937 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सायकल दी जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में आठ हजार 826
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क सायकल देने का लक्ष्य है।
महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सायकल वितरण कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले की सर्वाधिक चार हजार 350 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सायकल वितरित की गई।
इसी प्रकार रायपुर जिले की तीन हजार 640 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बस्तर जिले की दो हजार 682 आंगनबाड़ी
कार्यकर्ताओं, बीजापुर जिले की 948 कार्यकर्ताओं, बिलासपुर जिले की दो हजार 896 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ।
दंतेवाड़ा(दक्षिण बस्तर) जिले की एक हजार 720 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, धमतरी जिले की 894 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,
दुर्ग जिले की दो हजार 934 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जांजगीर-चाम्पा जिले की एक हजार 542 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जशपुर जिले की एक हजार 945 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सायकल वितरित की जा चुकी है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कांकेर (उत्तर बस्तर) जिले की एक हजार 427 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कबीरधाम जिले की एक हजार 243 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कोरबा जिले की एक हजार 768 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ।
कोरिया जिले की एक हजार 276 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महासमुंद जिले की एक हजार 478 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,
नारायणपुर जिले की 301 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रायगढ़ जिले की दो हजार 126 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और राजनांदगांव जिले की एक हजार 767 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सायकल प्रदान की गयी है।
36गढ़ डाट इन