राजिम कुंभ 2010 में महाषिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज राजिम के त्रिवेणी संगम में नागा साधु और संत महात्माओं की शोभा-यात्रा के बाद शाही स्नान का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
रायपुर,12 फरवरी (36गढ़ डाट इन ) राजिम कुंभ 2010 में महाषिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज राजिम के त्रिवेणी संगम में नागा साधु और संत महात्माओं की शोभा-यात्रा के बाद शाही स्नान का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
हजारों साधु-संतों ने संगम पर बने विषेष शाही कुण्ड में स्नान किया। इससे पूर्व नवापारा और राजिम नगर में साधु-संतों की शोभा-यात्रा निकली।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शोभा यात्रा में शामिल हुए और अपने परिवार जनों के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। महाषिवरात्रि पर्व आज हजारों की संख्या में श्रध्दालुओं ने भी संगम पर डुबकी लगाई। भगवान राजीव लोचन मंदिर और कुलेष्वर महादेव मंदिर में दिनभर दर्षनार्थियों का तांता लगा रहा।
शोभा यात्रा संत समागम स्थल से प्रात: 8.00 बजे निकली। शोभा यात्रा में नागा साधुओं का दल सबसे आगे था। श्री पंचदषनाम जूना अखाड़ा वाराणसी के साधु शोभा-यात्रा में आगे चल रहे थे।
साधु-संतं अपने अखाड़ों, मठों और पीठों के ध्वजों के साथ भक्ति-भाव पूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए। नागा साधु और अन्य अखाड़ों के साधु-संत परंपरागत शारीरिक करतब का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
गाजे बाजे के साथ हाथी घोड़े में सवार होकर निकले साधु-संतों की शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शोभा-यात्रा संत समागम स्थल से नवापारा से राजिम होते हुए शाही स्नान कुण्ड स्थल पहुंचीं।
स्नान कुण्ड के पास पालकी पूजा के बाद शाही स्नान पर्व शुरू हुआ। सबसे पहले नागा साधुओं ने स्नान किया। हर-हर महादेव व हर-हर हंगे के घोष के साथ शाही स्नान का अनुष्ठान पूरा हुआ।
महाशिवरात्रि पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में श्रध्दालुओं की विशेष भीड़ जुटी। सुबह 4.00 बजे से श्रध्दालुओं का स्नान का सिलसिला शुरू हुआ।
संगम पर पुण्य स्नान के लिए पानी का पर्याप्त बहाव था। प्रशासन द्वारा भी विशेष स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रात भर मेला स्थल रूककर मंदिरों तथा त्रिवेणी संगम पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री अग्रवाल ने राजीव लोचन मंदिर तथा कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
36गढ़ डाट इन