छत्तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के आने तथा मौसम के शुष्क होने से छत्तीसगढ़ का तापमान बढ़ने लगा है।
रायपुर, 4 जून (36गढ डाट इन) छत्तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के आने तथा मौसम के शुष्क होने से छत्तीसगढ़ का तापमान बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के कमजोर पड़ने के कारण यहां पर प्रिमानसुन की बौछारें पड़ने की संभावना काफी कम है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम दिशा से आरही गर्म हवाओं के कारण यहां का तापमान बढ़ते जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रात: 8.30 बजे तक न्यूतम तापमान क्रमश: रायपुर 30 डिग्री सेल्सियस, माना 29.1 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर 26.8 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा 27.1 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 27.0 डिग्री सेल्सियस तथा चांपा 30.0 डिग्री सेल्सियस, रायगढ़ 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेज गर्मी पड़ने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यहां पर लोग उल्टी, दस्त एवं अन्य बीमारियों से त्रस्त निजी एवं शासकीय अस्पतालों में जा रहे हैं।
अरब सागर में अवदाब के कारण मानसून कमजोर हो गया है जिसके कारण यहां पर मानसून के अभी आने की संभावना नहीं है। जबकि मौसम विशेषज्ञों का मानना था कि केरल में मानसून आने के कारण यहां पर भी 10-12 जून तक आने की संभावना थी। यहां पर तटीय क्षेत्रों में आंधी आने के कारण तेज हवा चलने के आसार हैं।
36गढ डाट इन