राज्य सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 07 और 08 मार्च को महिला उत्सव मेला के रूप में मनाया जाएगा।
रायपुर, 04 मार्च(36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 07 और 08 मार्च को महिला उत्सव मेला के रूप में मनाया जाएगा।
इस मौके पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए साइंस कॉलेज मैदान पर मनोरंजक और साहसिक खेलों का नि:शुल्क आयोजन किया जाएगा।
इन खेल स्पर्धाओं में विजयी महिलाओं को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साहसिक खेलों के अंतर्गत बॉल गेम, रायटिंग केलिबर गेम, बेस्ट हेयर स्टाईल, क्विज प्रतियोगिता, शहर घूमों इनाम जीतो, जोरविंग, स्लो सायक्लिंग, शूटिंग, बेस्ट स्लोगन प्रतियोगिता और गेंद मारो गिलास गिराओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा टे्रम्पोलीन के द्वारा भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। महिला उत्सव मेले के पहले दिन सात मार्च को एन.आई.टी मैदान में पैरासिलिंग का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी राजधानी रायपुर स्थित संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल भवन, साइंस कालेज परिसर से प्राप्त की जा सकती है। इन खेल प्रतियोगिताओं में पूर्व पंजीयन के लिए दूरभाष क्रमांक 0771- 2263990 /2262103 और मोबाईल नम्बर 98263-53505 से संपर्क किया जा सकता है।
36गढ़ डाट इन