महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अल्प संख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था और महिला को हर वर्ष ”मिनी माता सम्मान” प्रदाय किया जाता है।
जगदलपुर,4अक्टूबर (36गढ डाट इन) छत्तीसगढ राज्य शासन द्वारा ”मिनी माता सम्मान” 2007 हेतु आगामी 5 अक्टूबर तक महिलाओं के उत्थान की दिशा में सेवारत गैरसरकारी संगठन और महिलाओं से प्रविष्टि आमंत्रित किये गये हैं।
महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अल्प संख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था और महिला को हर वर्ष ”मिनी माता सम्मान” प्रदाय किया जाता है।
इसके तहत दो लाख रूपए की सम्मान निधि सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
प्रविष्टि संबंधी विस्तृत जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जगदलपुर से सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
36गढ डाट इन