रायपुर,13 जनवरी 10 (36गढ डाट इन) वन्य जीव के अंग का अवैध कारोबार जोरों पर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेषकर घने जंगलों में वन्य प्राणियों का शिकार कर उनके विभिन्न अंगों को तस्करों के मार्फत अंतराष्ट्रीय बाजार मे मुंहमांगे दाम पर बेचा जाता है।
वहां वन्य प्राणियों के अंगों की बड़ी मांग होती है। पिछले दिनों राज्य के रायगढ़ में दो तस्करों को तेंदुआ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया।
तब रायगढ़ के आरक्षी अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया था कि अधेड़े सहदेव राम और 25 वर्षीय युवक सुरेन्द्र तेंदुआ की खाल के साथ गिरफ्तार किये गये थे।
36गढ डाट इन