नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Mar 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 29 Jul 2010 11:50:23 +0530

Wed, 10 Mar 2010 21:09:00 +0000

राज्य में एक लाख से अधिक नसबंदी आपरेशन



छत्तीसगढ़ में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी 2010 तक एक लाख दस हजार 339 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,10 मार्च(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी 2010 तक एक लाख दस हजार 339 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं। इनमें छह हजार 609 पुरूष और एक लाख तीन हजार 730 महिला नसबंदी शामिल है।

यह वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए निर्धारित लक्ष्य एक लाख 94 हजार 696 के विरूध्द 56.29 प्रतिशत है।

संचालक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरगुजा, कोरिया, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर में औसत से कम नसबंदी आपरेशन होने पर इन जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा नसबंदी शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि शिविर आयोजित करने के साथ ही अस्पतालों में भी नियमित नसबंदी आपरेशन किए जाएं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 31 जनवरी 2010 तक रायपुर जिले में 17 हजार 19, महासमुंद जिले में पांच हजार 655, धमतरी जिले में चार हजार पांच, दुर्ग जिले में 11 हजार 456, राजनांदगांव जिले में 8 हजार 775 ।

कबीरधाम जिले में पांच हजार 352, बस्तर और नारायणपुर जिले में सात हजार 072, कांकेर जिले में तीन हजार 509, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में एक हजार 975, बिलासपुर जिले में नौ हजार 853 ।

जांजगीर-चांपा जिले में छह हजार 497, कोरबा जिले में छह हजार 353, रायगढ़ जिले में छह हजार 661, जशपुर जिले में तीन हजार 331, सरगुजा जिले में नौ हजार 738 और कोरिया जिले में दो हजार 403 नसबंदी आपरेशन किए गए हैं।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण
»  ग्रामीण विकास योजनाओं से बदलती बिलासपुर की तस्वीर
»  खेती-किसानी पर केन्द्रित होगा ग्राम सुराज अभियान
»  महिलाओं के लिए लगाई गई विधिक साक्षरता शिविर
»  फूलबासन यादव को राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार
»  ग्रामीणों की पचास वर्ष पुरानी मांग पूरी
»  14 मार्च से राष्ट्रीय आरोग्य मेला
»  होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा...
»  आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 37 पद स्वीकृत
»  महिलाओं की बेहतरी के लिए सरकार वचनबध्द:...
»  अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश
»  युवाओं की दक्षता का विकास करने की जरूरत: राज्यपाल

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com