नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 29 Jul 2010 11:42:45 +0530

Tue, 02 Mar 2010 16:57:00 +0000

आयुर्वेद ग्रामों में सात मार्च से योग प्रशिक्षण शिविर



राज्य शासन के आयुष संचालनालय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 121 आयुर्वेद ग्रामों में आगामी सात मार्च से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,2 मार्च(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन के आयुष संचालनालय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 121 आयुर्वेद ग्रामों में आगामी सात मार्च से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आयुर्वेद ग्रामों के ग्रामीणों को योग का प्रशिक्षण देने के लिए पंतजलि योग पीठ से अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल आगामी सात मार्च को बिलासपुर जिले के आयुर्वेद ग्राम गतौरा में इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।
आयुष संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि आयुर्वेद ग्रामों में आयुर्वेद के सिध्दांतों के अनुरूप जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे प्रदेश में 121 आयुर्वेद ग्रामों का विकास किया गया है।

इन गांवों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वनोषधियों के महत्व और उसके उपयोग की जानकारी दी जाती है।

इन ग्रामों में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और स्थानीय जड़ी-बूटियों के संरक्षण और संवर्ध्दन के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में इन ग्रामों में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर पांच दिनों का होगा, जिसमें प्रतिदिन प्रात: पांच बजे से पंतजलि योग पीठ के प्रशिक्षक ग्रामीणों को योग का प्रशिक्षण देंगे।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com