Tue, 02 Mar 2010 15:29:00 +0000 पेयजल के लिये 2 करोड़ 20 लाख रूपये स्वीकृत
राज्य शासन द्वारा बिलासपुर जिले में पेयजल व्यवस्था के लिये दो करोड़ बीस लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,2 मार्च(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा बिलासपुर जिले में पेयजल व्यवस्था के लिये दो करोड़ बीस लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत राशि से जिले के विकासखंड कोंटा, लोरमी, मरवाही, मस्तूरी, मुंगेली और पथरिया के विभिन्न ग्रामों में 550 नलकूप खोदे जाएंगे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिये गये हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप ने पेयजल के सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।
36गढ़ डाट इन
|