शीघ्रलेखन-मुद्रलेखन परीक्षा परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा जनवरी 2010 में आयोजित हिन्दी मुद्रलेखन, अंग्रेजी मुद्रलेखन, हिन्दी शीघ्रलेखन और अंग्रेजी शीघ्रलेखन के नतीजे सोमवार यहां घोषित कर दिए गए हैं।
रायपुर, 23 फरवरी(36गढ़ डाट इन) शीघ्रलेखन-मुद्रलेखन परीक्षा परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा जनवरी 2010 में आयोजित हिन्दी मुद्रलेखन, अंग्रेजी मुद्रलेखन, हिन्दी शीघ्रलेखन और अंग्रेजी शीघ्रलेखन के नतीजे सोमवार यहां घोषित कर दिए गए हैं।
शीघ्रलेखन-मुद्रलेखन परीक्षा परिषद लोक शिक्षा संचालनालय छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने यहां बताया है कि परीक्षार्थी पुनर्गणना के लिए पन्द्रह दिन के भीतर आवेदन जमा कर सकते हैं।
पुनर्गणना के लिए शुल्क एक सौ रूपए निर्धारित है। परीक्षा शुल्क चालान द्वारा '0202-शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति (01), - सामान्य शिक्षा, (600) सामान्य, (0661) स्कूल' शीर्ष में जमा किया जा सकता है।
पुनर्गणना के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ चालान की एक प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
36गढ़ डाट इन