भोरमदेव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव 12 से 14 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
कवर्धा,22 फरवरी (36गढ़ डाट इन) भोरमदेव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव 12 से 14 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु कलाकारों से 26 फरवरी 2010 को शाम 5.30 बजे तक आवेदन मगाये गये है।
आवेदन पत्र के साथ कलाकारों का विस्तृत विवरण बायोडाटा, पूर्व में प्रस्तुत कार्यक्रमों का विवरण सीडी, फोटोग्राफ इत्यादि संलग्न किया जा सकता है।
आवेदन पत्र कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 22 में वरिष्ठ लिपिक शाखा में कार्यालयीन दिवस एवं समय में जमा किया जा सकता है।
कार्यक्रम का चयन समिति द्वारा किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिये संयुक्त कलेक्टर ए.के.अग्रवाल के दूरभाष क्रमांक - 07741-233394 व 99771-85385 पर संपर्क किया जा सकता है।
36गढ़ डाट इन