भोरमदेव महोत्सव आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे दिये गये हैं। कलेक्टर आर. संगीता ने उक्ताशाय के आदेश जारी कर दिये है।
कवर्धा,22 फरवरी(36गढ़ डाट इन) भोरमदेव महोत्सव आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे दिये गये हैं। कलेक्टर आर. संगीता ने उक्ताशाय के आदेश जारी कर दिये है।
पुलिस अधीक्षक, अपर जिला मजिस्ट्रेट कबीरधाम को कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बस स्टैण्ड पर मार्गदर्शन करना, पार्किंग व्यवस्था, पेट्रोलिंग व्यवस्था, मोबाईल पार्टी की व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है।
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, सहायक संचालक, मत्स्योद्योग, जिला सेनानी, नगर सेना और सरपंच, ग्राम पंचायत छपरी को भोरमदेव तालाब एवं आसपास साफ-सफाई, नौकायन, गोताखोर व जाल की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी, आरईएस के कार्यपालन अभियंता, वनमंडलाधिकारी, नगरपालिका के सीएमओ को भोरमदेव मंदिर प्रांगण, डे-सेंटर, राजीव गांधी मंच, विश्रामगृह, स्थायी स्वागत द्वार की साफ-सफाई, पुताई, बेरीकेटिंग व हेलीपेड व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को धर्मशाला मुख्य सडक से कार्यम स्थल एप्रोच रोड लक्ष्मण झूला, गार्डन, पत्थर, पिल्हर एवं पुलिया का चिन्हांकन, मरम्मत एवं दुरूस्ती का कार्य दिया गया है।
जनपद पंचायत बोडला, कवर्धा सीईओ को चिल्फी-भोरमदेव मार्ग, कवर्धा- भोरमदेव मार्ग, बोडला- भोरमदेव मार्ग में पडने वाले ग्राम पंचायतों के सडकों पर पेयजल एवं स्वागत द्वारा की व्यवस्था मेला स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी की स्टाल व्यवस्था का कार्य दिया गया है।
आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त को आदिवासी बैगा परिषद का प्रदर्शन, वनमण्डलाधिकारी को मंच एवं बेरीकेट्स हेतु आवश्यक बांस बल्ली की व्यवस्था, व्ही.आई.पी. भोजन, आवास व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता को भोरमदेव रेस्ट हाउस, स्टेज निर्माण हेतु पाईप सामग्री परिवहन, वाहन चालक फ्यूल एवं साज, सजावट तकनीकी सहायता का दायित्व सौपे गये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को मेला स्थल पर मोबाईल एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, दवाईयां, चिकित्सक दल व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था, भोरमदेव टैंक से पानी भरना, बोरिंग की साफ-सफाई, पानी पाउच की व्यवस्था, कार्यम स्थल पर पाईप व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को फायर बिग्रेड व्यवस्था, कवर्धा नगर में स्वागत द्वार, मवेषी बाजार के आसपास व शहर में साफ-सफाई तथा स्वागत द्वार निर्माण का कार्य सौपा गया है।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और जिला शिक्षा अधिकारी को मंदिर प्रांगण के बोर्ड पेंटिग, पोस्टर बैनर छपाई, आमंत्रण पत्र छपाई, उद्धोषक चयन, मंदिर में पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और उप संचालक, कृषि को अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों एवं उच्चाधिकारियों, कलाकारों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था का दायित्व सौपे गया है।
कार्यपालन अभियंता, छ.ग.रा.वि. वितरण कंपनी मर्यादित, अनुविभागीय अधिकारी और विद्युत यांत्रिकी कवर्धा को मेला स्थल, मंच, मंदिर प्रांगण एवं रेस्ट हाऊस, भोरमदेव, सर्किट हाउस कवर्धा में समुचित विद्युत व्यवस्था एवं जनरेटर की व्यवस्था, मंदिर प्रांगन की सजावट की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कवर्धा और तहसीलदार कवर्धा को कार्यम स्थल पर अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था का कार्य सौपा गया है।
तहसीलदार बोडला और थाना प्रभारी बोडला को मार्गदर्शननियंत्रण कक्ष व्यवस्था, तहसीलदार बोडला पर्याप्त संख्या में पटवारी कोटवार की व्यवस्था सभी शिफ्टों में रखेंगे।
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बोडला व कवर्धा, कार्यपालन अभियंता सुतियापाट परियोजना संभाग स.लोहारा और जिला सत्कार अधिकारी को विशिष्ट, अतिविशिष्ट एवं कलाकारों की स्वागत व्यवस्था, मंच प्रभारी एवं वालेन्टियर व्यवस्था एवं वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया और तहसीलदार पंडरिया को पण्डाल प्रभारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरेन्द्र दुग्गे और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोडला, कवर्धा को विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टाल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त कलेक्टर ओंकार यदु और जिला नाजीर कलेक्टर कार्यालय को वित्तीय एवं भुगतान व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। अवधेष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव और श्रीमति मनोरमा देवांगन को उद्धोषक का दायित्व सौपे गये है।
36गढ़ डाट इन