कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक श्री इंदर चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के धमतरी जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण्ा और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री गजानन्द मिश्रा संघ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
रायपुर 20 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारी जनता की बेहतरी और राज्य के विकास के लिए मिल-जुल कर काम करें।
डॉ. सिहं आज जिला मुख्यालय धमतरी के रूद्री स्थित खेल मैदान में छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय तीसरे अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और शासकीय कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार ने समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के हितों को ध्यान रखते हुए योजनाएं बनाई और उनका क्रियान्वयन भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी सरकार के हाथ-पैर होते हैं और उनके कार्यों से ही सरकार की छवि बनती है। उन्होंने कर्मचारियों का आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश की 2 करोड़ 10 लाख जनता की बेहतरी के लिए मिलकर काम करें, जिससे छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में राज्य की वित्तीय स्थिति के अनुसार कर्मचारी हितों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं।
कोई सोच भी नहीं सकता था कि छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी कभी नियमित होंगे, लेकिन राज्य सरकार ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित किया। छत्तीसगढ़ में 1997 से पहले दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाना सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय था। अब ये कर्मचारी स्वाभिमान के साथ सेवानिवृत्त होंगे।
उन्होंने कहा कि किफायती दर पर एक रूपये या दो रूपये किलो की दर से चाँवल वितरण की योजना अथवा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण, कर्मचारियों को छठवाँ वेतनमान दिया जाना राज्य शासन का महत्वूपर्ण निर्णय है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने इस अवसर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ0रमन सिंह के नेतृत्व में आम जनता के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का भी सार्थक प्रयास किया गया है।
अधिकारी-कर्मचारी से लेकर ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गाँव के कोटवार तक की समस्याओं को हल करने के सार्थक प्रयास किए गए हैं। यह गाँव, गरीब और किसानों के हितों की चिन्ता करने वाली सरकार है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षो में छत्तीसगढ़ विकास के हर मोर्चे पर पूरे देश का अग्रणी राज्य होगा।
चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के प्रांतीय अधिवेशन को लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू तथा महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चन्दूलाल साहू ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती कमला पाटले एवं कलेक्टर धमतरी श्रीमती संगीता पी0, नगरपालिका धमतरी के अध्यक्ष डॉ0एन0पी0गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक श्री इंदर चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के धमतरी जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण्ा और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री गजानन्द मिश्रा संघ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
36गढ़ डाट इन