नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Fri, 03 Sep 2010 13:44:49 +0530

5 / 5 (1 Votes)
Sat, 06 Feb 2010 23:34:00 +0000

42 हजार बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल



सायकल खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा खरीदी दरों का अनुबंध भी कर लिया गया है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर, 6 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत चालू शिक्षा सत्र में छत्तीसगढ़ में 41 हजार 787 स्कूली बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल दी जाएगी।

सायकलों का वितरण चालू फरवरी माह से शुरू किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के शासकीय शालाओं में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जातियों और जनजातियों की समस्त बालिकाओं तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की गरीब बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल दिया जाता है।

सायकल खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा खरीदी दरों का अनुबंध भी कर लिया गया है। आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां संचालनालय में आयोजित शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।   

अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि महिला सायकल खरीदने के लिए प्रति नग दो हजार 393 रूपये तथा पुरूष सायकल खरीदने के लिए दो हजार 372 रूपये खरीदी दर निर्धारित किया गया है।

मंत्री श्री कश्यप ने जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में क्रय समिति का गठन कर इसके माध्यम से जिला स्तर पर सायकल खरीदने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता की सायकलें विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जाये। इस महीने के अंत तक तमाम प्रक्रियाओं का पालन करते हुए बालिकाओं को सायकल वितरित कराना सुनिश्चित किया जाये। सायकल के चयन में विद्यार्थियों और उनके पालकों की इच्छाओं को ध्यान में रखा जाये।

आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री कश्यप ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। आश्रम शालाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम दस-दस आश्रमों को आदर्श स्वरूप दिया जाये।

ये आश्रम उत्तर बस्तर (कांकेर ) जिले के सिंगारभाट बालिका आश्रम की तर्ज पर विकसित किये जायें। उल्लेखनीय है कि सिंगारभाट आश्रम की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक माहौल को केन्द्रीय आदिम जाति कल्याण मंत्रालय से प्रशंसा मिली है।

 मंत्री ने अधूरे निर्माण कार्यों को अगले डेढ़ महीने में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में संसदीय सचिव श्री महेश गागड़ा, विभागीय सचिव श्री आर.पी. मण्डल सहित आयुक्त श्री मंशाराम ठाकुर और जिलों से आये सहायक आयुक्त भी उपस्थित थे।

36गढ़ डाट इन

5 / 5 (1 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com