नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Fri, 03 Sep 2010 13:45:04 +0530

Sat, 06 Feb 2010 20:52:00 +0000

हवाला कारोबार में आइएएस अधिकारी ?



अब तक दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चला है कि तकरीबन 220 बैंक खाता है जिसमें लगभग 40 करोड़ रुपये का लेन-देन भी हुआ है।
अमित कुमार

रायपुर, 6 फरवरी (36गढ़ डाट इन)। छतीसगढ़ के कृषि सचिव बीएल अग्रवाल के यहां आयकर विभाग के छापे में बरामद दस्तावेजों के विश्लेषण से उनके और उनके रिश्तेदारों के घर से कई करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।

कृषि सचिव के फाफाडीह स्थित आलीशान निवास और रामसागरपारा स्थित उनके पिता, दो छोटे भाईयों और चाटर्ड एकाउंटेंट सुनील अग्रवाल के घर पर छापा मारा गया था। इसी दौरान काफी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए थे।

अब तक दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चला है कि तकरीबन 220 बैंक खाता है जिसमें लगभग 40 करोड़ रुपये का लेन-देन भी हुआ है।

कृषि सचिव के परिजनों का हवाला कारोबार में भी संलिप्तता की संभावना जतायी जा रही है।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार हवाला कारोबार में 80 से 100 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी मिली है। जमीन के काराबोर में संलिप्तता और कुछ धंधों में निवेश को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

रायपुर, जबलपुर और भोपाल की टीमें छापे की कार्रवाई में शामिल हुईं थी। आयकर अधिकारियों का अनुमान है कि बीमा प्रीमियम के भुगतान में जितनी राशि खर्च की गयी है वह कृषि सचिव की घोषित आय से काफी अधिक हैं।

आयकर विभाग के महानिदेशक (अन्वेषण) बृजेश गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई 7 ठिकानों पर की गई थी। इनमें कृषि सचिव का घर, दो भाइयों व पिता के निवास, सीए के घर व दतर तथा कंपनी शामिल है। कार्रवाई भोपाल कार्यालय के निर्देश पर हुई है।

आयकर विभाग करीब दो सालों से जरूरी प्रमाण जुटा रहा था। उधर राज्य सरकार आयकर विभाग के अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है।

 आयकर विभाग की ओर से पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद कृषि सचिव बी एल अग्रवाल पर कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निश्चय ही कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com