नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 29 Jul 2010 11:40:38 +0530

Thu, 04 Feb 2010 18:39:00 +0000

किसानों को मिले उन्नत बीज



अब तक रबी की विभिन्न फसलों के 84 हजार 026 क्विंटल बीज प्राथमिक सहकारी समितियों, शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में किसानों को वितरित करने के लिए भंडारित किए गए हैं।
36गढ़ डाट इन

रायपुर, 4 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-छत्तीसगढ़ में किसानों को चालू रबी मौसम में गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित विभिन्न रबी फसलों के 83 हजार 227 क्विंटल बीज वितरित किए जा गए हैं।

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष रबी मौसम में किसानों को 78 हजार 444 क्विंटल बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अब तक रबी की विभिन्न फसलों के 84 हजार 026 क्विंटल बीज प्राथमिक सहकारी समितियों, शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में किसानों को वितरित करने के लिए भंडारित किए गए हैं।

राज्य बीज विकास निगम तथा विभिन्न स्त्रोतों से सरकार ने किसानों के लिए 92 हजार 382 क्ंविटल बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में चालू रबी मौसम में किसानों को 32 प्रतिशत अधिक बीज उपलब्ध कराया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा किसानों को इस वर्ष रबी मौसम में किसानों को दलहन-तिलहन सहित उद्यानिकी फसलों की अधिक से अधिक रकबे में बोआई के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

खाद, बीज और दवा सहित सभी आदान सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष किसानों को खेतों में बोने के लिए ग्राम स्तर पर प्राथमिक सहकारी समितियों तक उन्नत किस्म के बीजों का भंडारण भी पर्याप्त मात्रा में किया जा चुका है।

 रबी मौसम में किसानों को खेतों में बोने के लिए गेहूं बीज 50 हजार 506 क्विंटल, चना बीज 35 हजार 954 क्विंटल, मटर बीज एक हजार 270 क्विंटल, सरसों बीज एक हजार 790 क्विंटल उपलब्ध है।

 राज्य शासन द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से प्राथमिक सहकारी समितियों, बीज एवं कृषि विकास निगम, शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों, कृषि विश्वविद्यालय सहित अन्य वितरण केन्द्रों से इन बीजों का वितरण किसानों को किया जा रहा है।

 अब तक विभिन्न भंडारण केन्द्रों में 47 हजार 376 क्विंटल गेहूं बीज, 31 हजार 594 क्विंटल चना बीज, एक हजार 118 क्विंटल मटर बीज, एक हजार 763 क्विंटल सरसों बीज सहित दो हजार 105 क्विंटल अन्य दलहन एवं तिलहन फसलों के बीजों का भंडारण कर लिया गया है।

भंडारित किए गए बीजों में से 47 हजार 213 क्विंटल गेहूं बीज, 31 हजार 279 क्विंटल चना बीज, एक हजार 181 क्विंटल मटर बीज, एक हजार 759 क्विंटल सरसों बीज सहित एक हजार 795 क्विंटल अन्य दलहन एवं तिलहन फसलों के बीजों का वितरण किसानों को किया जा चुका है।

राज्य शासन द्वारा विभाग के मैदानी अमले को रबी फसलों से संबंधित सभी तकनीकी जानकारियां और मार्गदर्शन किसानों को समय-समय पर देने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग द्वारा फसलों में रोग तथा कीट-व्याधी की समय पर जानकारी देने की सलाह भी किसानों को दी गई है।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com