तेन्दूपत्ता संग्रहण संबंधी अभिलेखों का सत्यापन कर संबंधित परिवार के एक पुरूष सदस्य के पैरों के नाप की जानकारी संकलित किया जाना है।
अम्बिकापुर 03 फरवरी (36गढ़ डाट इन) शासन द्वारा वर्ष 2010 में लगभग 13 लाख 25 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के एक पुरूष सदस्य को एक जोड़ी चरणपदुका प्रदान कने का निर्णय लिया गया है।
सरगुजा वनवृत्त के वन संरक्षक एवं पदेन महाप्रबंधक श्री तपेश कुमार झा ने बताया है कि जिस परिवार ने वर्ष 2008 अथवा 2009 में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, उन परिवारों के पुरूष सदस्य को चरणपादुका प्रदान की जायेगी।
तेन्दूपत्ता संग्रहण संबंधी अभिलेखों का सत्यापन कर संबंधित परिवार के एक पुरूष सदस्य के पैरों के नाप की जानकारी संकलित किया जाना है।
श्री झा ने वनवृत्त के समस्त जिला यूनियनों के प्रबंध संचालको को निर्देशित किया है कि 2008 अथवा 2009 में तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले परिवारों की पुष्टि उस वर्ष के संग्राहक कार्ड, रजिस्टर तथा अभिलेखों से कर उन परिवारों से एक पुरूष सदस्य के पैरों के नाप की जानकारी संकलित करना सुनिश्चित करें, ताकि सही पात्र को उपयुक्त नाप की चरणपादुका का वितरण किया जा सके।
36गढ़ डाट इन