सेल के द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल लगी आग से उत्पन्न समस्याओं का निवारण तकरीबन हो गया है।
भिलाई 2 फरवरी 10 (36गढ़ डाट इन) सेल के भिलाई संयंत्र में आज उत्पादन शुरू हो जायेगा। सेल के द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल लगी आग से उत्पन्न समस्याओं का निवारण तकरीबन हो गया है।
आज किसी भी वक्त उत्पादन शुरू हो सकता है। स्टील आॅथरिटी आफ इंडिया लिमिटेड के दुर्ग जिला में स्थित संयंत्र में सोमवार को विद्युत आपूर्ति के भूमिगत केबुल में विस्फोट से आग लग गया था।
यह सेल की सबसे लाभकारी संयंत्र माना जाता है। वर्ष 2009 में यहां 54 लाख टन उत्पादन हुआ था।
36गढ़ डाट इन