प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 9 राज्यों की 14 और महिला वर्ग में 6 राज्य की 10 टीमें खेलने आई है। यह चैम्पियनशिप के आयोजन का दूसरा वर्ष है। यह चैम्पियनशिप जिला अमेच्योर कबड्डी संघ रायगढ़ के तत्वावधान तथा जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के प्रायोजकत्व में संपन्न हो रहा है। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आए हुए थे।
रायगढ (छत्तीसगढ़)। 19 जनवरी (36गढ डाट इन)-ओपी जिंदल मेमोरियल अखिल भारतीय आमंत्रण कबड्डी चैम्पियनशिप 2010 का आज से रंगारंग आगाज हो गया। 4 दिनों तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप में मैच ओपी जिंदल स्कूल में तीन मैदानों में खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 9 राज्यों की 14 और महिला वर्ग में 6 राज्य की 10 टीमें खेलने आई है। यह चैम्पियनशिप के आयोजन का दूसरा वर्ष है। यह चैम्पियनशिप जिला अमेच्योर कबड्डी संघ रायगढ़ के तत्वावधान तथा जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के प्रायोजकत्व में संपन्न हो रहा है। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आए हुए थे।
कबड्डी चैम्पियनशिप के रंगारंग शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने चैम्पियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता खरसिया विधायक नंदकुमार पटेल ने की।
उद्घाटन समारोह के मंच पर छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, खरसिया विधायक नंदकुमार पटेल, जेएसपीएल के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर ए.के. मुखर्जी, एक्जीक्युटिव डायरेक्टर (सीमेंट डिवीजन) जीडीएस सोहल, एक्जीक्युटिव डायरेक्टर (प्री-फेब्रि•ेशन शाप) पीएस राणा, कबड्डी फेडरेशन आफ इंडिया के सचिव विपीन कुमार सिंह, जिला अमेच्योर कबड्डी संघ रायगढ़ के अध्यक्ष रघुवीर वाधवा एवं सचिव राजेश पटनायक विराजमान थे।
कबड्डी को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा चैम्पियनशिप : विधान सभा अध्यक्ष
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे प्रदेश में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने में ओपी जिंदल मेमोरियल अखिल भारतीय आमंत्रण कबड्डी चैम्पियनशिप एक मील का पत्थर साबित होगी।
रायगढ़ संस्कृति और कला का ध्वजवाहक नगर है। यह बहुत ही अच्छी बात है कि कबड्डी और इसके खिलाडिय़ों को यहां के लोग ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।
कौशिक ने कहा कि कबड्डी, हमारी ग्रामीण संस्कृति में रचा-बसा खेल है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोई लोकप्रिय खेल है तो वह कबड्डी ही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कौशिक ने कहा कि कबड्डी को पूरे एशिया में एक प्रमुख खेल के रूप में खेला जाता है।
यह एशियाई खेलों का प्रमुख हिस्सा बन गया है। कौशिक ने जीवन में खेल के महत्व को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि खेल से तन को स्फूर्ति मिलती है और मन भी प्रफुल्लित रहता है। बेहतर जीवनशैली के लिए खेल आवश्यक है।
कौशिक ने पृथक राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हुई उल्लेखनीय सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति का श्रेय औद्योगीकरण को देते हुए कहा कि 8-9 वर्षों में राज्य में क्रांतिकारी बदलाव आया है। किसी भी राज्य के बेहतर एवं समग्र विकास के लिए कृषि के साथ औद्योगिकीकरण भी आवश्यक है।
कबड्डी सौहार्द्र, एकता और भाईचारे का प्रतीक है: नंदकुमार पटेल
खरसिया विधायक नंदकुमार पटेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कबड्डी सौहार्द्र, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह ग्रामीण जनजीवन से जुड़ा एक ऐसा खेल है जो आज-कल हर रोज किसी न किसी गांव में खेला जा रहा है। पटेल ने आयोजन की सराहना कते हुए कहा कि चैम्पियनशिप के आयोजन से कबड्डी को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने खेलोंको बढ़ावा देने के लिए जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा सांसद नवीन जिंदल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। 
पटेल ने राष्ट्र के विकास में रायगढ़ जिले के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि आर्थिक संपन्नता लाने में हमारा जिला भी योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के आने से रायगढ़ जिले का उल्लेखनीय विकास हुआ है।
पटेल ने जिंदल के पर्यावरण प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि जिंदल संयंत्र से प्रदूषण लगभग नहीं के बराबर फैलता है। कंपनी जल संरक्षण के मामले में भी बहुत सचेत है। और भी उद्योगों को इसी तरह ही जनभावनाओं के साथ जुडक़र कार्य करना चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि औद्योगीकरण का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, तभी उद्योगों की सार्थकता है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए जेएसपीएल वचनबद्ध : ईडी, जेएसपीएल मुखर्जी
जेएसपीएल के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर एके मुखर्जी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सही मायनो में यह प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि चैम्पियनशिप देखभर के खिलाडियों को एक मंच पर जोडऩे का भी मंच बन रहा है।
मैं विश्वास करता हूं कि यह चैम्पियनशिप विभिन्न राज्यों के कबड्डी खिलाडिय़ों के बीच सौहार्द्र और मधुर संबंधो का विकास करेगा।
मुखर्जी ने कहा जेएसपीएल छत्तीसगढ़ राज्य में इस तरह के खेल आयोजनों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि खिलाडीग़ण खेल सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और आगे बढ़े। अपने-अपने परिवार और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। 
हमारी कंपनी के संस्थापक स्व. ओम प्रकाश जिंदल जी एक महान दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने हम सबको ए• समृद्ध परंपरा दी है. जिसे हम लोग आगे बढ़ा रहे हैं। स्व. ओपी जिंदल जी ने हमेशा खेल को बढ़ावा दिया। उनकी प्रेरणा से ही यह सब सुसंपन्न हो पा रहा है।
जेएसपीएल कबड्डी, हाकी, फुटबाल, व्हालीबाल, शूटिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, स्वैश, टेबल टेनिस, शतरंज, अउट डोर, इनडोर आदि आदि खेलों को बढ़ावा दे रही है।
जिंदल स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड और जिंदल शिक्षा कल्याण समिति हमारी दो संस्थाएं हैं, जो न केंवल खेलों का आयोजन करती रहती है बल्कि खिलाडिय़ों को तरह-तरह से प्रोत्साहित भी करती रहती है।
जेएसपीएल और छत्तीसगढ़ प्रदेश शूटिंग रायफल संघ मिलकर रायपुर में हर वर्ष राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा आयोजित करती है। हाकी को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है यहां प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जा रहा है। इसी श्रंखला में कबड्डी का यह आयोजन किया जा रहा है।
एक्जीक्युटिव डायरेक्टर (सीमेंट डिवीजन) जीडीएस सोहल ने आयोजन का प्रतिवेदन पढ़ते हुए कहा कि हमारी कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नवीन जिंदल स्वयं एक कुशल खिलाड़ी हैं और वे खिलाडिय़ों एवं खेल को हर दृष्टिकोण से बढ़ावा देने और उनका सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं।
वे हमेशा से चाहते हैं कि खिलाडिय़ो कों अच्छी से अच्छी सुविधा मिले और उनकी खेल प्रतिभाओ में निखार आए। उनके नेतृत्व में जेएसपीएल खिलाडिय़ो को प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही है। इस वर्ष इस आयोजन में शामिल होने के लिए ज्यादा राज्यों को आमंत्रित किया गया है।
सोहल ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का बहुत ही प्राचीन खेल है। खेल आयोजन को बेहतर बनाने के लिए खिलाडिय़ों को आवास, परिवहन सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
पिछले वर्ष से इस आयोजन को बेहतर बनाया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 9 राज्यों की 14 और महिला वर्ग में 6 राज्य की 10 टीमें खेलने आई है। यह चैम्पियनशिप के आयोजन का दूसरा वर्ष है। यह चैम्पियनशिप जिला अमेच्योर कबड्डी संघ रायगढ़ के तत्वावधान तथा जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के प्रायोजकत्व में संपन्न हो रहा है।
महिला वर्ग की प्रतिभागी टीम:
महिला वर्ग में छह राज्यों की 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतिभागी टीमों में पुणे (महाराष्ट्र), पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ पुलिस, रायगढ़, जांजगीर, भिलाई, झारखण्ड, कोरबा, हरियाणा और मध्यप्रदेश शामिल हैं।
पुरुष वर्ग की प्रतिभागी टीम:
पुरुष वर्ग में 9 राज्यों की टीमें हिस्सा लेने आई हैं। प्रतिभागी टीमों में छत्तीसगढ़ (रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, तमनार, जेएसपीएल), मध्यप्रदेश, उत्तरांचल, हरियाणा, गुजरात (साईं सेंटर गुजरात), झारखण्ड, बैंक आफ महाराष्ट्र (महाराष्ट्र), चंडीगढ़ एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
हरियाणा ने जेएसपीएल को हराया
उद्घाटन मैच के अंतर्गत पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम ने जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड को 55-14 अंकों से हराया। विजेता टीम शुरू से ही दबाव बनाए हुए थी। उसने शानदार खेल प्रदर्शन कर दर्शक दीर्घा में रोमांच अंत तक बनाए रखा।
छग पुलिस ने झारखण्ड को हराया
उद्घाटन मैच के अंतर्गत महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड की टीम को 62-24 अंकों से हराया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया।
36गढ डाट इन