नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 29 Jul 2010 11:44:54 +0530

3 / 5 (2 Votes)
Tue, 06 Nov 2007 14:07:00 +0000

700 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन



रायगढ़ जिले के ग्राम पुसौर में जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रमों को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने वाले विशाल परिवार नियोजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
36गढ डाट इन
रायगढ,6 नवम्बर(36गढ डाट इन) रायगढ़ जिले के ग्राम पुसौर में जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रमों को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने वाले विशाल परिवार नियोजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस दो दिवसीय परिवार नियोजन कार्यक्रम में क्षेत्र की 695 महिलाओं ने परिवार नियोजन को अपनाया।

जिला मुख्यालय से 17 किमी की दूरी पर सरिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम पुसौर में जिंदल शिक्षा एवं कल्याण समिति एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में 3 व 4 नंवबर को कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिविर के शुभारंभ के दिन 3 नवंबर को गांव में एक विशाल सभा आयोजित हुईए जिसमें जिंदल शिक्षा कल्याण समिति की ओर से जिंदल स्टील एंड पावर लिमि के वरिष्ठ अधिकारीगण एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीएस राणाए कारपोरेट सामाजिक दायित्व समिति के चेयरमेन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमारए डाण् अजय गुप्ताए वरिष्ठ उप महाप्रबंधक संजीव चौहानए सीएसआर कोडोआर्डिनेटर एसी झा उपस्थित थे।

स अवसर पर जेएसपीएल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीएस राणा ने कहा कि हमारा अंशमात्र सहयोग भी यदि रायगढ़ और इस क्षेत्र के विकास के काम में आता हैए तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी।

जिंदल शिक्षा एवं कल्याण समितिए परिवार नियोजन जागरुकता अभियान चला रहा है और 2000 महिलाओं एवं पुरुषों तक परिवार नियोजन के उद्देश्यों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

सभा में पुसौर के सरपंच किशोर कसेर ने अपने स्वागत उद्बोधन में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिण् द्वारा विगत १क् वर्षो विभिन्न रचनात्मक कार्यों में दिए जा रहे सहयोग और प्रोत्साहन की सराहना की।

ओपी जिंदल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ डाक्टर अजय गुप्ता ने समिति द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यक्रमों के बारे में बताया।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाण् जीके सक्सेना ने ग्रामीणों में परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता की सराहना की और कहा कि जिंदल प्रबंधन द्वारा जो भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं वे बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय हैं।

उनका साथ और सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो निश्चित तौर पर रायगढ़ क्षेत्र स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में भी अव्वल रहेगा।

36गढ डाट इन
3 / 5 (2 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com