नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Mar 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 29 Jul 2010 11:31:04 +0530

1 / 5 (1 Votes)
Wed, 30 May 2007 00:46:00 +0000

पेट से जुडे राम - लक्ष्मण को नया जीवन ,आपरेशन सफल



आठ महिने के पेट से जुडे राम-लक्षमण छाया - प्रदीप डडसेना
Previous - Next
छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल मे पहली बार, आठ महिने के जुडुंवा बच्चे जो पेट से जु़डे हुए थे , का सफल आपरेशन कर उन्हे अलग किया गया।
36गढ डाट इन संबाददाता
रायपुर, 29 मई (36गढ डाट इन)। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल मे पहली बार, आठ महिने के जुडुंवा बच्चे जो पेट से जु़डे हुए थे , का सफल आपरेशन कर उन्हे अलग किया गया।

डा.आम्बेडकर अस्पताल में पेंड्रारोड निवासी रामप्रसाद कौर के जुड़वां बच्चों का ऑपरेशन सफलता से सर्जन अशोक शर्मा के नेतृत्व में  करीब साढ़े तीन बजे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पूरा किया और दोनों बच्चों को अलग किया गया। राज्य में इस तरह का यह पहला आपरेशन है।

दोनों जुडवां बच्चों को विगत 8 माह से डा.अम्बेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड में सूक्ष्म निगरानी में रखा गया था। आपरेशन के सफल होने के बाद , खुशी के आंसु लिए जुडवां भाई राम-लक्ष्मण की मां प्रेमवती बाई ने 36गढ डाट इन  चर्चा के दौरान बताया कि डाक्टर भगवान होते हैं ऐसे सुना था मगर आज देख भी लिया।

सर्जरी विभागाध्यक्ष डा.अशोक शर्मा के नेतृत्व में 8 डाक्टरों की विशेषज्ञ टीम जिनमे मुख्य रुप से विशेषज्ञ डा.लालवानी डा.दक्षे, डा.मेमन इत्यादी शामिल है।

ऑपरेशन के पूर्व तक यह कहा जा रहा था कि दोनों बच्चे का लीवर एक है मगर तीन घंटे तक की सर्जरी तक पता चला कि दोनों के लीवर अलग-अलग हैं मगर छाती के नीचे की हड्डी जुड़ी हुई है। जिसे सफलतापूर्वक अलग करने डॉक्टर्स पूरी तरह जुटे हुए थे।

 छत्तीसगढ़ शासन ने जहां इस आपरेशन का पूरा खर्चा उठाने की घोषणा की है वहीं छत्तीसगढ़ का अपनी तरह का पहला आपरेशन होने के कारण सभी की निगाहें आज ऑपरेशन पर लगी हुई थी ।

36गढ डाट इन

1 / 5 (1 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com