नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Mar 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 29 Jul 2010 11:50:33 +0530

Fri, 12 Feb 2010 22:46:00 +0000

11 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना



इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 और भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी शामिल हैं।
36गढ़ डाट इन

रायपुर, 12 फरवरी (36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार ने आज यहां मंत्रालय में पदस्थ विभिन्न विभागों के ग्यारह अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 और भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत श्री सरजियस मिंज भा.प्र.से. (1978) कृषि उत्पादन आयुक्त एवं पदेन अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग और महानिदेशक, राज्य प्रशासन अकादमी को केवल कृषि उत्पादन आयुक्त एवं पदेन अपर मुख्य सचिव, कृषि विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए, अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर मु य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा विकास आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।

 श्री विवेक ढांड, भा.प्र.से. (1981), प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, आयुक्त-सह-संचालक, नगरीय प्रशासन एवं पदेन प्रमुख सचिव, नगरीय विकास विभाग को केवल आयुक्त-सह-संचालक, नगरीय प्रशासन एवं पदेन प्रमुख सचिव, नगरीय विकास विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक श्रम आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री डी.एस.मिश्रा भा.प्र.से. (1982) प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कृषि उत्पादन आयुक्त तथा प्रमुख सचिव, कृषि विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री पी.सी.दलेई, भा.प्र.से. (1984) सचिव, महामहिम राज्यपाल, श्रम आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव, श्रम विभाग को केवल श्रम आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव, श्रम विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए, अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
 
श्री जवाहर श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (1988) सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग को केवल सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त-सह-संचालक, नगरीय प्रशासन एवं पदेन सचिव, नगरीय विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्रीमती रेणु जी, पिल्ले भा.प्र.से. (१९९१) सचिव, वित्त विभाग, आयुक्त, रोजगार गारंटी योजना एवं आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त को केवल आयुक्त रोजगार गारंटी योजना के प्रभार से मुक्त किया गया है।
 
श्रीमती निधि छिब्बर, भा.प्र.से. (1994) आयुक्त, भू-अभिलेख एवं आयुक्त, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा सचिव, (पर्सनल) सामान्य प्रशासन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री के.श्रीनिवासुलु, भा.प्र.से. (1994) पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, रायपुर को अपने वर्तमान कत्र्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, भू-अभिलेख एवं आयुक्त, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्रीमती संगीता पी., भा.प्र.से. (24) सचिव, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक  कलेक्टर, धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने विगत आठ फरवरी के अपने आदेश के तहत श्री अमित कटारिया, भा.प्र.से. (24) को कलेक्टर, धमतरी के पद पर पदस्थ किया था, जिसे विभाग द्वारा आज जारी आदेश में निरस्त कर दिया गया है।
 
श्री के.सुब्रमण्यम, (भा.व.से.), मु यमंत्री के सचिव को अपने वर्तमान कर्तव्यों साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com