सघन छापेमार कार्रवाई मे जिले में 4 रसोई गैस सिलंेडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। कवर्धा में 2 व पंडरिया में 2 गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।
कवर्धा, 8 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के निर्देश पर खाद्य बिभाग के अधिकारियों द्वारा आज रसोई गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने होटल, रेस्टोंरेंट,ढाबों व वाहनों की सघन जांच की गई।
सघन छापेमार कार्रवाई मे जिले में 4 रसोई गैस सिलंेडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। कवर्धा में 2 व पंडरिया में 2 गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।
कवर्धा के रामगोपाल सोनी व सराफा लाईन के राजेश सोनी की दुकान से एक-एक रसोई सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़ा गया।
एसडीएम हिमशिखर गुप्ता के नेतृत्व में पंडरिया में छोटू ढाबा में 2 रसोई गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। खाद्य बिभाग के दस्ते ने द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय व वितरण विनियमन आदेश 2000 के तहत सिलेण्डर की जप्ती की कार्रवाई की ।
छापे के दौरान कवर्धा के इण्डेन गैस एजेंसी के दफतर व गोदाम मे सिलेंडर के स्टाक की जांच की गई।
खाद्य शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर निर्मल तिगगा के नेतृत्व मे खाद्य अधिकारी नाग, सहायक खाद्य अधिकारी मसीह व खाद्य बिभाग के छापामार दल ने 12 होटल, रेस्टोरंट ढाबों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों मे दबिश देकर रसोई गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने जांच की।
खाद्य बिभाग के दस्ते ने शहर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, जायसवाल होटल, न्यू ताज होटल, या गौसिया बिरयानी सेंटर, स्वीट होम, न्यू राजस्थानी भोजनालय , होटल, न्यू कल्पना रेस्टोरंट, अशोका होटल, भारतीय होटल व जायसवाल ढाबे मे आकस्मिक रूप से दबिश दी।
खाद्य बिभाग के दस्ते द्वारा हिदायत दी गई है कि रसोई गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल करते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
वाहनो मे रसोई गैस का इस्तेमाल रोकने रायपुर व बिलासपुर मार्ग मे वाहनों की जांच की गई व वाहन मालिकों को रसोई गैस का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।
जांच के दौरान खाद्य अधिकारियों की टीम इण्डेन गैस सिलेंडर के दफतर भी पहुची जहां दल ने एक दिन पहले जिन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्रदान किया गया है उनकी सूची ली।
खाद्य विभाग द्वारा अब इस सूची के आधार पर उपभोक्ताओं से संपर्क कर गैस सिलेंडर के वितरण की जांच की जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेंचे जाने की शिकायत की भी जांच की जा रही है।
गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर उपभोक्ताओं खाद्य विभाग के कार्यालय मे सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के निर्देश पर रसोई गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने सतत् कार्रवाई जारी रहेगी।
गैस एजेंसी संचालक को गैस आने की सहीं सूचता तथा बुकिंग अवधि के बाद निर्धारित समय मे सिलेंडर देने की हिदायत दी गई है।
36गढ़ डाट इन