आरोपी ने कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के एक एजेंट को महाराष्ट्र से चुराई गयी गाड़ियां बेची थी। इन गाड़ियों के नंबर सीजी सीरीज में बदलवाकर आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कराए थे।
रायपुर, 31 जनवरी (36गढ़ डाट इन) चोरी की गयी गाड़ियों का नंबर बदलवाकर दूसरे राज्यों को सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के एक एजेंट को महाराष्ट्र से चुराई गयी गाड़ियां बेची थी। इन गाड़ियों के नंबर सीजी सीरीज में बदलवाकर आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कराए थे।
अपराध शाखा के सहायक पुलिस अधीक्षक आजातशत्रु बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी भिलाई निवासी शैलेंद्र सिंह है, जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है।
आरोपी के पास से एक (सीजी 04 एचए 8165) की सफारी जीप मिली है, जिसका वास्तविक नंबर राजस्थान सीरीज (आरजे 14 चारए 4041) है।
यह गाड़ी चोरी की है, जिसे छत्तीसगढ़ लाकर फर्जी कागजात तैयार करवाकर सीजी सीरजी का नम्बर एलाॅट करया गया है। शैलेन्द्र ने इस गाड़ी को फिर एक दूसरे व्यक्ति को भी बेची लेकिन उस व्यक्ति गाड़ी खरीदने के बाद वापस कर दिये थे।
36गढ़ डाट इन