वन विभाग के उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार कांकेर जिला में पदस्थापित रेंजर अशोक सोनवानी को तकरीबन दर्जन भर महिला फारेस्ट गार्ड के साथ छेड़खानी के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है।
रायपुर, जनवरी 20 (36गढ़ डाट इन) राज्य के वन मंत्री विक्रम उसेन्डी के आदेश पर कांकेर जिला में पदस्थापित एक वन्य अधिकारी को अपने महिला सहकर्मियों के यौन शोषण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
वन विभाग के उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार कांकेर जिला में पदस्थापित रेंजर अशोक सोनवानी को तकरीबन दर्जन भर महिला फारेस्ट गार्ड के साथ छेड़खानी के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है।
इन महिला फारेस्ट गार्डों ने अपने रेंजर अशोक सोनवानी पर निरंतर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था जिससे उनलोगों की मानसिक दशा प्रभावित हो रही थी। इस बारे में उन लोगों ने उच्चस्थ पदाधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करायी थी।
गत सप्ताह इसकी जानकारी वन मंत्री विक्रम उसेन्डी को हुई। उन्होंने मामले का जांच कराने का आदेश दिया था। जांच में प्रथम दृष्टया रेंजर अशोक सोनवानी दोषी पाये गये हैं। लिहाजा निलंबित करते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है।
36गढ़ डाट इन