अग्रवाल ने राज्य से गुजरने वाले राजमार्गो को प्राथमिकता के साथ फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया।
रायपुर, 05 फरवरी (36गढ़ डाट इन) रायपुर-आरंग फोर लेन निर्माण में गति लाने की जरूरतलोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की ओर केन्द्रीय मंत्री श्री कमलनाथ का ध्यान आकृष्ट किया
निर्माण की धीमी गति पर चिन्ता जाहिर करते हुए अग्रवाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर इसे षीघ्र पूरा कराने की मांग की।
श्री अग्रवाल ने राज्य से गुजरने वाले राजमार्गो को प्राथमिकता के साथ फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने रायपुर-बिलासपुर के बीच प्रस्तावित फोर लेन मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री से किया।
अग्रवाल ने यह मांग आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के सड़क परिवहन मंत्रियों के सम्मेलन में की।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत भी उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्यारह राष्ट्रीय मार्ग हैं, जिनकी लम्बाई दो हजार 227 किलोमीटर है।
इसमें से 483 किलोमीटर सिंगल लेन, 226 किलोमीटर इंटरमीजिएट लेन, एक हजार 442 किलोमीटर डबल लेन तथा 36 किलोमीटर फोर लेन श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के अनेक हिस्सों की मरम्मत की जरूरत है।
मरम्मत के लिए पब्लिक-प्राईवेट पार्टनशिप तथा बी.ओ.टी. के तहत प्रस्ताव बनाए गए हैं। इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन में समय लगने की संभावनाओं को देखते हुए केन्द्र शासन की ओर से खराब सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
श्री अग्रवाल के आग्रह पर केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ ने बैठक में ही अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
श्री कमलनाथ ने रायपुर-बिलासपुर के बीच प्रस्तावित फोर लेन के निर्माण के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री अग्रवाल ने रायपुर में यातायात की समस्या को देखते हुए दो अंडर बाई पास के निर्माण के प्रस्तावों को भी स्वीकृत करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नेषनल एक्सप्रेस नेटवर्क की योजना में नागपुर-रायपुर और रायपुर-खड़गपुर मार्ग को फेज तीन में प्रस्तावित किया गया है जबकि इलाहाबाद-रायपुर मार्ग को किसी भी फेज में प्रस्तावित नहीं किया गया है।
उन्होंने मांग की कि नागपुर-रायपुर मार्ग को फेज एक और इलाहाबाद रायपुर को फेज दो में षामिल किया जाना चाहिए।
बैठक में उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अभी तक केन्द्र सरकार को 314.92 करोड़ के 39 प्राक्कलन पेष किए है लेकिन अभी तक केवल 3.6 करोड़ के प्राक्कलन को ही स्वीकृति मिली है।
उन्होंने लंबित प्रस्तावों पर षीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि राज्य में केन्द्रीय सड़क निधि के 49 स्वीकृत कार्यो में 33 पूर्ण हो गये तथा षेष 16 प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्रीय सड़क निधि की सम्पूर्ण राषि का उपयोग कर लिया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इस मद के तहत भेजे गये 19 कार्यो को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने अंतर्राज्यीय और आर्थिक महत्व की सड़कों के रखरखाव के लिए भी राषि प्रदान करने की मांग की।
श्री अग्रवाल के केन्द्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित 927 किमी सड़कों के एक हजार 548 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति अभी तक अपेक्षित है।
इससे इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास का कार्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने इसे षीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने बैठक में रायपुर-आरंग मार्ग पर रायपुर नगर निगम सीमा में प्रस्तावित वाले टोल प्लाजा पर आपत्ति की।
उन्होंने कहा कि इस पर राज्य सरकार ने सहमति प्रदान नहीं की है। उन्होंने केन्द्रीय सड़क योजना के कार्या के लिए रायपुर में पदस्थ ई.एल.ओ. कार्यालय को सक्षम बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे रायपुर में कार्यो के संपादन में सरलता होगी।
36गढ़ डाट इन