मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
रायपुर, 4 फरवरी (36गढ़ डाट इन)-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्ताीसगढ़ ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से निकट भविष्य में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
प्रतिनिधि मंडल में छत्ताीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, वरिष्ठ महासचिव श्री सतीश शर्मा, महासचिव श्री सुरेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री बिहारी लाल शर्मा और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।
36गढ़ डाट इन