आरोप है कि मेयर किरणमयी ने आरएसएस के स्वयंसेवकों के पथ-प्रदर्शन के समय नगर निगम कार्यालय के पास उन लोगों पर फुल बरसाकर स्वागत किया था।
रायपुर, 28 जनवरी (36गढ़ डाट इन)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति कांग्रेस के मेयर और विधायक का प्रेम कांग्रेस नेतृत्व को अखर गया।
रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर किरणमयी नायक और जयजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक महंत रामसुन्दर दास द्वारा गत 20 जनवरी को आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत रायपुर दौरे के दौरान प्रदर्शित सद्भाव के लिए इन दोनों को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आरोप है कि मेयर किरणमयी ने आरएसएस के स्वयंसेवकों के पथ-प्रदर्शन के समय नगर निगम कार्यालय के पास उन लोगों पर फुल बरसाकर स्वागत किया था।
वहीं कांग्रेस विधायक महंत रामसुन्दर दास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक सौहार्द्र सम्मेलन में न सिर्फ शरीक हुए बल्कि उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया था।
लिहाजा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की भौंहें तन गयी। राज्य सिद्धांत पर प्रहार परिभाषित कर उन पर कार्रवाई का दबाव बनाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धमेन्द्र साह ने बताया कि संघ के कार्यक्रम में शरीक होने एवं आरएसएस के स्वयंसेवकों पर फुल बरसाने के कारण मेयर किरणमयी नायक और विधायक रामसुन्दर दास को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उनसे पूछा गया है कि पार्टी की नीतियों के खिलाफ यह कदम किस वजह से उठाया गया। कांग्रेस देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मानती है।
इस स्थिति में कांग्रेस के मेयर, विधायक का यह कृत्य दलविरोधी है। इसलिए इन पर पार्टी अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है।
36गढ़ डाट इन