आम लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोहों में बढ़-चढ़कर शिरकत किया और नक्सलियों द्वारा इस अवसर पर काला दिवस मनाने की घोषणा विफल रही।
रायपुर, 26 जनवरी (36गढ़ डाट इन)- गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा आयोजित तीन दिनों का बंद तकरीबन बेअसर साबित हुआ।
आम लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोहों में बढ़-चढ़कर शिरकत किया और नक्सलियों द्वारा इस अवसर पर काला दिवस मनाने की घोषणा विफल रही।
हालांकि, बस्तर क्षेत्र में इसका कुछ असर देखा गया। लोगों ने नक्सलियों के हिंसात्मक कार्रवाईयों के मद्देनजर घर से न निकलना बेहतर समझा। इसके बावजूद बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में गणतंत्र दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया।
इसमें डा॰ मुख्यमंत्री रमन सिंह की भी सराहनीय भूमिका मानी जा रही है। क्योंकि उन्होंने नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहरा नक्सलियों को खुली चुनौती दी जिससे आम लोगों का भी मनोबल उंचा हुआ।
36गढ़ डाट इन