उन्होंने लोगों से अपील की कि नक्सलवादियों के हिंसात्मक कार्रवाईयों के खिलाफ सरकार और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
रायपुर, 26 जनवरी (36गढ़ डाट इन)। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नक्सलवाद का खात्मा आवश्यक है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के परेड ग्राउण्ड में तिरंगा फहराने के बाद अपनी संबोधन में यह कहा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि नक्सलवादियों के हिंसात्मक कार्रवाईयों के खिलाफ सरकार और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार नक्सली हिंसा से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। राज्यपाल श्री दत्त 20 मिनट के अपने संबोधन में लोगों को उत्प्रेरित करते हुए कहा कि आम जन एवं पुलिस के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
सरकार नक्सली हिंसा से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए लोगों को भी समर्थन करना होगा।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर जिले में तिरंगा फहराया। उन्होंने भी राज्यपाल शेखर दत्त के अनुरूप ही राज्य के विकास के लिए नक्सली हिंसा का खात्मा को अत्यावश्यक बताया।
36गढ़ डाट इन