इन तीनों राजनेताओं ने अपने राज्य सरकार की ओर से पूरा भरोसा दिलाया कि नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में वे लोग पूरी तरह एक-दूसरे की मदद करेंगे।
रायपुर, 22 जनवरी (36गढ़ डाट इन) -केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने नक्सल विरोधी आपरेशन ग्रीन हंट के लिए सेना की आवश्यकता को पूरी तरह खारिज कर दिया।
उनके अनुसार राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बल नक्सलियों के आतंक के खात्मे के लिए पूरी तरह सक्षम हैं लिहाजा इस अभियान में सेना को शामिल करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़, ओडीसा, महाराष्ट्र के उच्चाधिकारियों के साथ नक्सल विरोधी समन्वित अभियान की समीक्षा की।
इस उच्चस्तरीय मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा॰ रमन सिंह, ओडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल शामिल हुए।
इन तीनों राजनेताओं ने अपने राज्य सरकार की ओर से पूरा भरोसा दिलाया कि नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में वे लोग पूरी तरह एक-दूसरे की मदद करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कुछ ही हतो पहले शुरू हुए 'आपरेशन ग्रीन हंट' की प्रगति को संतोषजनक करार दिया। उनके अनुसार यह अभियान अपने लक्ष्य को पूरा करेगा।
लेकिन इस अभियान का मकसद सिर्फ नक्सल का सफाया नहीं बल्कि नक्सलियों के गढ़ बने क्षेत्र में विकास कार्यों को तीव्र गति प्रदान करना है।
36गढ़ डाट इन